रामपुर विधानसभा में भाजपा का बौद्धिक संवाद कार्यक्रम संपन्न, SIR सहित समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा,देखिए विडिओ

Must Read

वरिष्ठ भाजपा नेताओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने लोकतंत्र, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े मुद्दों पर रखे विचार

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय चिंतन संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत रामपुर विधानसभा क्षेत्र में बौद्धिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती, राष्ट्र निर्माण, सुशासन और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी एवं पूर्व गृहमंत्री तथा वरिष्ठ भाजपा नेता ननकीराम कंवर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने अपने संबोधन में SIR प्रक्रिया, केंद्र सरकार की योजनाओं और देश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी।

गोपाल मोदी ने SIR को बताया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार

भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) लोकतांत्रिक व्यवस्था को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण संवैधानिक प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा मृत एवं अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाना है। उन्होंने कहा कि शुद्ध एवं विश्वसनीय मतदाता सूची मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला है। इस प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए नागरिकों की जागरूकता और सहभागिता जरूरी है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि देश विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए उन्होंने नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि ‘लोकल के लिए वोकल’ के मंत्र को अपनाकर स्थानीय कारीगरों, छोटे व्यापारियों और कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहित किया जा सकता है।

गोपाल मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह SIR जैसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रबुद्ध नागरिकों से राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

ननकीराम कंवर ने भी SIR प्रक्रिया में सहयोग की अपील की

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ करोड़ों नागरिकों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक परिस्थितियों के चलते SIR जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्धिकरण आवश्यक है और इसमें सभी नागरिकों को सहयोग करना चाहिए।

वरिष्ठ नागरिकों ने भी रखे विचार

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपने विचार और सुझाव साझा किए। संवाद के माध्यम से लोकतांत्रिक जागरूकता, राष्ट्रहित और सामाजिक दायित्वों को लेकर चर्चा की गई।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रेणुका राठिया, श्रीमती प्रीति स्वर्णकार, फूलसिंह कंवर, शैलेन्द्र यादव, संजय राठौर, प्रदीप सिंह, मंडल अध्यक्ष किशन साव, ओमप्रकाश अग्रवाल, रामकुमार, नरेंद्र बिंझवार, वरिष्ठ नागरिक राम मनोहर सोनी, मोहब्बत राम कुर्रे, विदुर लाल कौशिक, रामेश्वर प्रसाद कौशिक, नवधा राम खैरवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के वरिष्ठ और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा: दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध,देखिए विडिओ

कोरबा। जिले के सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े राह चलती महिलाओं से पर्स लूटने की दो अलग-अलग...

More Articles Like This