Korba Breaking: अब ड्रोन और थर्मल कैमरे के निशाने पर खनन माफिया, रात के अंधेरे में भी नहीं बच पाएंगे; 3 वाहन जब्त,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासन ने हाईटेक तकनीक का सहारा लिया है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश एवं उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में खनिज विभाग ने ड्रोन और थर्मल इमेजिंग तकनीक के जरिए कार्रवाई शुरू कर दी है।


शुक्रवार को खनिज उड़नदस्ता दल ने कोरबा शहर से लगे सीतामढ़ी क्षेत्र में हसदेव नदी पर ड्रोन कैमरे से औचक निगरानी की। ड्रोन फुटेज में नदी के भीतर अवैध रेत उत्खनन करते हुए एक JCB की गतिविधियां रिकॉर्ड हुईं। ड्रोन से लगातार निगरानी करते हुए वाहन का पीछा किया गया और उसकी लोकेशन इमलीडुग्गू तक ट्रैक की गई। इसके बाद खनिज जांच दल ने दबिश देकर अवैध उत्खनन में लगी JCB और रेत से भरे एक टीपर को जब्त कर खनिज जांच चौकी, उरगा की अभिरक्षा में रखा।
इसी दौरान राताखार क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर भी जब्त कर रामपुर थाना की अभिरक्षा में सौंपा गया। इस तरह एक ही अभियान में कुल तीन वाहनों पर कार्रवाई की गई।
खनिज विभाग ने बताया कि अब जिले में अवैध खनन पर नियमित रूप से ड्रोन निगरानी की जाएगी। वहीं, रात के अंधेरे में अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों पर नजर रखने के लिए थर्मल इमेजिंग तकनीक का भी उपयोग होगा। ड्रोन में रिकॉर्ड हुए साक्ष्यों के आधार पर भागने या वाहन छिपाने की कोशिश करने वाले भी कार्रवाई से नहीं बच पाएंगे।
सहायक खनि अधिकारी राकेश वर्मा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी रोक लगाना, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना तथा शासकीय राजस्व की हानि रोकना है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
खनिज विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन, परिवहन या भंडारण की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें।
— JB News Korba | Chhattisgarh
✍️ Manish Jaiswal JB

- Advertisement -
Latest News

दो ट्रैलर के बीच हुई टक्कर एक चालक मृत-भालूमोड़ के पास हुआ हादसा,देखिए विडिओ

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भालूमोड़ के पास घटित एक भीषण सड़क हादसे में दो तेज ट्रैलरो...

More Articles Like This