पाली, छुरी, बांकी व कटघोरा के अध्यक्ष व पार्षदों का शपथ ग्रहण आज

Must Read

कोरबा। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक सफलता के बाद अब नव-निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। नगर निगम कोरबा के महापौर एवं पार्षदों के साथ-साथ अन्य नगरीय निकायों के अध्यक्षों एवं पार्षदों का भी शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से संपन्न होगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव व केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।


2 मार्च को नगर पंचायत पाली के मंगल भवन में सुबह 11 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल सहित पार्षदों का शपथ ग्रहण आयोजित होगा।

इसी तरह नगर पंचायत छुरीकला के सांस्कृतिक मंच, इंदिरा चौक छुरी में दोपहर 2 बजे अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी देवांगन सहित पार्षदों का शपथ ग्रहण होगा।

नगर पालिका बांकीमोंगरा के बजरंग चौक में दोपहर 3 बजे बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा सहित पार्षदों का शपथ ग्रहण होगा। इसी तरह नगर पालिका दीपका में नगर पालिका प्रांगण दीपका में शाम 4 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित है। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने समस्त कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने आग्रह किया है।

- Advertisement -
Latest News

फर्जी पुलिसकर्मियों ने रेड का भय दिखाकर की साढ़े चार लाख की ठगी , सोने की चेन व ब्रेसलेट की जगह थमाया नकली सोने...

कोरबा। शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले निहारिका मार्ग में बाइक सवार चार बदमाशों ने महज तीन मिनट...

More Articles Like This