पिकअप ने बाइक सवार को लिया चपेट में, हादसे में 12वीं कक्षा के छात्र की मौत

Must Read

कोरबा/  कोरबा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें 12वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। छात्र बाइक में सवार होकर स्कूल से घर लौट रहा था। इसी बीच पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला करतला थाना क्षेत्र का है। जहां चारमार मदवानी मुख्य मार्ग पर यह घटना हुई। मृतक छात्र की पहचान विशेष राठिया उम्र (20 वर्ष) के रूप में हुई, जो मधुबनी गांव का निवासी था। वह बोतली हाई सेकेंडरी स्कूल में 12 का छात्र था। वह बाइक से स्कूल से घर लौट रहा था। इसी बीच मालवाहक पिकअप वाहन क्रमांक (नंबर CG12 AX 2263) ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना करतला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तहसीलदार और करतला थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है। छात्र विशेष राठिया पढ़ाई में काफी होशियार था। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। तहसीलदार ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।

- Advertisement -
Latest News

पथ विक्रेताओं को व्यवसाय हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम है पीएम स्वनिधि योजना – महापौर,देखिए विडिओ

कोरबा 17 जून 2026 - महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महती योजना प्रधानमंत्री...

More Articles Like This