राताखार बायपास रोड पर ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार 15 वर्षीय बालक की मौत, गुस्साई भीड़ ने ट्रकों में आग लगाकर किया चक्काजाम 

Must Read
कोरबा। राताखार बायपास पर आज शाम करीब 7 बजे जोड़ा नहर पुल के आगे तेजरफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मारा। जिससे टिंका दुबे, उम्र 15 वर्ष, निवासी दुर्गा चौक राताखार की मौत हो गई। मृतक के साथ एक युवक भी सवार था जिसकी स्थिति गंभीर है उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है, घायल के पैर में गंभीर चोट लगी है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और तोड़फोड़ करते हुए ट्रक में आग लगा दी। गुस्से में लोगों ने सड़क पर जाम लगा दी है। वही अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। दमकल से दोनो ट्रक में लगी आग को बुझाने का किया जा रहा था प्रयास तो आक्रोशित लोगों ने दमकल को आग बुझाने से रोका। जानकारी के अनुसार जल रहे ट्रक में कोयला लोड है। लोगो की भीड़ को हटाने पुलिस को मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ट्रकों की ऑयल टैंक फटने पर बड़ी दुर्घटना की संभावना बन रही है, कोरबा जिले के विभिन्न थाना चौकी से पुलिस बल मौके पर पहुंच गई है।
- Advertisement -
Latest News

Food Department Secretary : खाद्य सचिव रीना कंगाले ने धान मंडी पर कसा शिकंजा…! अधिकारियों को चेतावनी- किसी को भी किसानों को परेशान करने...

मंदिरहसौद , 02 दिसंबर। Food Department Secretary : खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने मंगलवार को मंदिर...

More Articles Like This