वीबी रामजी योजना के तहत 5 एकड़ भूमि में हुआ मिश्रित फलदार पौधों का रोपण

Must Read

कोरबा, 11 सितम्बर 2026/
ग्राम कापूबहरा स्थित गौठान एवं चारागाह परिसर में रिक्त पड़ी लगभग 5 एकड़ भूमि में वीबी रामजी योजना के तहत उद्यानिकी विभाग द्वारा मिश्रित फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माधुरी देवी तंवर एवं ग्राम पंचायत कापूबहरा की सरपंच द्वारा पौधरोपण कर किया गया।
इस अवसर पर मरार समाज के अध्यक्ष गंगा पटेल, उप संचालक कृषि देवेंद्र कंवर, सहायक संचालक उद्यान पतराम सिंह, पीओ दिलीप मेहता, उद्यान अधीक्षक सर्वेश पटेल, प्रक्षेत्र सलाहकार अमित सोनी सहित ग्राम पंचायत के समूह की दीदियां एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान 5 एकड़ भूमि में विभिन्न प्रजातियों के मिश्रित फलदार पौधों का रोपण किया गया। इनमें ग्राफ्टेड आम, नींबू, अमरूद, करोंदा, कटहल, जामुन, काजू सहित अन्य फलदार पौधे शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य रिक्त भूमि का सदुपयोग करते हुए फलोद्यान विकसित करना, स्थानीय स्तर पर हरित क्षेत्र का विस्तार करना तथा ग्रामीणों के लिए आय के अतिरिक्त अवसर तैयार करना है।
ग्रामीणों एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने पौधरोपण में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ फलदार पौधों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की गई।

- Advertisement -
Latest News

जेसीआई कोरबा सेंट्रल ने मनाया व्यवसाय एवं नेटवर्क विकास दिवस

कोरबा।  जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा व्यवसाय एवं नेटवर्क विकास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सदस्यों एवं...

More Articles Like This