✨ जश्न-ए-ईद-ए-मिलादुन्नबी: कोरबा में जश्न की रौनक, प्यारे आका की आमद पर गूँजे मरहबा के नारे,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। 12 रबी-उल-अव्वल के मुबारक मौके पर कोरबा में ईद-ए-मिलादुन्नबी का जश्न पूरी रौनक और शानो-शौकत के साथ मनाया जा रहा है। इस पवित्र अवसर पर मुस्लिम जमात के लोगों ने नबी-ए-करीम ﷺ की पैदाइश की 1500वीं साला सालगिरह पर खास आयोजन किए।

जश्न की महफ़िल में “सरकार की आमद – मरहबा, सरवर की आमद – मरहबा, आका की आमद – मरहबा, दिलदार की आमद – मरहबा” के नारे गूँजते रहे। पूरे क्षेत्र में खुशियों का माहौल है और ईमान वालों ने इश्क़-ए-रसूल ﷺ में अपनी अकीदत का इज़हार किया।

🌹 “निसार तेरी चहल-पहल पर हज़ारों ईदें रबीउल अव्वल, सिवाए ईबलीस के जहाँ में सभी तो खुशियाँ मना रहे हैं” 🌹 – इन अशआरों के साथ महफिल को सजाया गया।

इस अवसर पर सर्व मुस्लिम जमात, कोरबा ने समस्त शहरवासियों को दिली मुबारकबाद व हार्दिक शुभकामनाएं पेश कीं और मुल्क की अमन-ओ-चैन तथा भाईचारे की दुआ की।

- Advertisement -
Latest News

KORBA BREAKING:डीप फ्रीजर का स्विच ऑन करना भूला अस्पताल, शव सड़ने से मचा हंगामा

कोरबा, 21 अप्रैल । शहर के टीपी नगर स्थित शिवाय हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसने एक परिवार...

More Articles Like This