कोरबा जिला भाजपा अध्यक्ष व कार्यकारिणी का भव्य स्वागत

Must Read

सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो सहित भाजपा कार्यकर्ताओ ने मिठाई बांटकर व जोरदार नारो के साथ गोपाल मोदी का किया आत्मीय स्वागत*

जिला कार्यकारिणी के घोषणा होते ही कार्यकर्ताओ में खुशी लहर दौड़ गई, और बड़े ही गर्मजोशी से जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का पुष्पगुच्छ और मिठाई खिलाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

कोरबा। दिनांक 05 सितम्बर 2025, भारतीय जनता पार्टी के उर्जावान जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा होते ही जिलेभर के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों सहित सभी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और जोरदार नारों के बीच गोपाल मोदी का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। पुष्पगुच्छ भेंट कर और मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। सुबह से लेकर देर शाम तक बधाई देने का सिलसिला जारी रहा और जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के पास कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि – “जिला कार्यकारिणी का गठन प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के अनुमोदन पश्चात किया गया है। इसमें चारों विधानसभा क्षेत्रों से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। हर वर्ग एवं समुदाय के कार्यकर्ताओं का विशेष ध्यान रखा गया है। साथ ही युवा कार्यकर्ताओं को भी स्थान दिया गया है, जिनका अनुभव और समर्पण पार्टी संगठन को नई ऊँचाई तक ले जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा कि सभी पदाधिकारी मिलकर भाजपा संगठन को कोरबा जिले में और सशक्त बनाएंगे तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे

सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए संगठन को और सशक्त बनाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। 

- Advertisement -
Latest News

KORBA BREAKING:डीप फ्रीजर का स्विच ऑन करना भूला अस्पताल, शव सड़ने से मचा हंगामा

कोरबा, 21 अप्रैल । शहर के टीपी नगर स्थित शिवाय हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसने एक परिवार...

More Articles Like This