180 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त-कथित आरोपी गिरफ्तार , शराब बनाने में प्रयुक्त गैस सिलेंडर, चूल्हा, बर्तन जप्त…….

Must Read

कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर, यातायात, साइबर प्रभारी रविंद्र कुमार मीना एवं नगर पुलिस अधीक्षक विमल पाठक के मार्गदर्शन में थाना दीपका पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम केराकछार में छापामार कार्यवाही की गई।

छापा कार्यवाही के दौरान कथित आरोपियों से 180 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। शराब के साथ ही, शराब निर्माण में प्रयुक्त बर्तन, गैस सिलेंडर जप्त किया गया। साथ ही लगभग 500 किलोग्राम महुआ लहान एवं भट्ठी को नष्ट किया गया। इस संबंध में थाना दीपका में उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में ले कथित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

Video dekhne ke liye link per click Karenhttps://youtu.be/wFekrbvvOEQ?si=29RIraofqBgxtonq

- Advertisement -
Latest News

जब कलेक्टर-एसपी ने थामा माइक.. तो सुरों में ढल गई विदाई की शाम…देखिए विडिओ

आईएएस और आईपीएस की कठिन परीक्षा पास कर सेवा में आने के बाद जिंदगी अक्सर एक तयशुदा और बेहद...

More Articles Like This