कोरबा। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत आज बुधवार दिनांक 7 जनवरी 2026 को कोरबा से 35 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर, अशोक चालानी एवं हितानंद अग्रवाल उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने “जय श्री राम” के जयघोष के साथ यात्रियों को अयोध्या धाम की पावन यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों एवं पात्र श्रद्धालुओं को निःशुल्क तीर्थ दर्शन की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे धार्मिक आस्था को बल मिल रहा है। अयोध्या रवाना हुए यात्रियों ने शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को सराहनीय बताया।
JB News Korba | Chhattisgarh
Manish Jaiswal JB ❤️💯💖💕















