अवैध शराब बिक्री पर जुटमिल पुलिस की छापेमारी, 70 पाऊच महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

Must Read

रायगढ़ 3 मई 2025 । कल शुक्रवार सुबह जुटमिल पुलिस ने हरिजनपारा कोड़ातराई में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर दबिश देते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से भारी मात्रा में महुआ शराब बरामद की। थाना प्रभारी प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेशम चौहान नामक व्यक्ति अपने घर के पास अवैध रूप से महुआ शराब बेच रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की, जहां संदेही रेशम चौहान को घर पर ही मौजूद पाया गया।


पूछताछ में आरोपी ने शराब बेचने की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसके कब्जे से 70 नग प्लास्टिक पाउच, प्रत्येक में 100-100 मिलीलीटर भरी हुई महुआ शराब तथा एक 5 लीटर की प्लास्टिक जरकिन में रखी करीब 5 लीटर कच्ची शराब कुल मिलाकर लगभग 12 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 2400 रुपये है। आरोपी रेशम चौहान पिता हेमराम चौहान, उम्र 29 वर्ष, निवासी कोड़ातराई हरिजनपारा के विरुद्ध थाना जुटमिल में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई की गई है।


थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई, जिसमें सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र पटेल, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, प्रधान आरक्षक रेखा नागरे, आरक्षक शशिभूषण साहू, नरेश रजक और जितेश्वर प्रसाद चौहान शामिल रहे। जूटमिल पुलिस की अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ।

- Advertisement -
Latest News

श्रीमद्भागवत कथा उत्सव को लेकर तैयारियां तेज, 14 सितंबर को निकलेगी भव्य कलश शोभायात्रा,देखिए विडिओ

कोरबा। शहर में आयोजित होने जा रहे श्रीमद्भागवत कथा उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आयोजन की शुरुआत 14 सितंबर 2026, सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ होगी। शोभायात्रा प्रातः 10 बजे श्री श्याम मंदिर, कोरबा से पीली कोठी तक निकाली जाएगी।आयोजकों के अनुसार, श्रीमद्भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का वाचन […]

More Articles Like This