ऑपरेशन सिंदूर पर मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का बयान : ये तो अभी ट्रेलर है

Must Read

मनेन्द्रगढ़। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना के जवानों का हृदय से आभार जताते हुए हार्दिक स्वागत कर बयान जारी किया है। मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि, हमारी माताओं बहने के सिंदूर को जो उजाड़ दिया गया था। ऐसे सिंदूर को उजाड़ने वाले आतंकियों को घेरकर ढ़ेर किया है। मुझे देश की सेना के ऊपर बहुत गर्व है। मंत्री ने कहा कि, आज हिंदुस्तान ने बता दिया कि, देश के तरफ आंख उठाने वालों को, जो भी हमसे टकराने का प्रयास करेगा उसे चकनाचूर कर दिया जाएगा मिट्टी में मिला दिया जाएगा। भारत ने आधी रात को पाकिस्तान को उसके घर मे घुसकर मारने का कार्य किया है। ये तो अभी ट्रेलर है, पाकिस्तान को समझ लेना चाहिए कि, भारत से टकराने का अंजाम क्या होगा।

- Advertisement -
Latest News

🎉 रक्षाबंधन पर मिठास का तड़का! ₹2100 किलो की मिठाई ने खींचा सबका ध्यान, JB News Korba पहुंचा मिठाई दुकान, देखिए विडिओ

कोरबा। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का महापर्व पूरे देश में हर्षोल्लास और धूमधाम से...

More Articles Like This