जल संकट की वजह उजागर, जप्त किए 8 टुल्लू पंप

Must Read

कोरबा। गर्मी के मौसम में कोरबा की पुरानी बस्ती वार्ड 6 करामत अली गली में जल संकट बनने की वजह आखिरकार सामने आ ही गई। कुछ लोगों की हरकतों से बहुत सारे लोग पानी के लिए परेशान हो रहे थे।

नगर निगम ने यहां 8 टुल्लू पंप जप्त कर लिए। इसके साथ चेताया कि दुबारा टुल्लू पंप लगाया तो कनेक्शन काट देंगे।

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा नियमित रूप से सुबह शाम दिन में दो बार शुद्ध पेयजल की आपूर्ति वितरण पाईप लाईन व नल कनेक्शन के माध्यम से निगम क्षेत्र के वार्ड व बस्तियों में की जाती है, निगम का प्रयास रहता है कि सभी घरों में पर्याप्त रूप से पानी पहुंचे तथा नागरिकों को पेयजल को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े , किंतु कतिपय लोगों द्वारा अपने नल कनेक्शन में टुल्लू पंप लगाकर अपने घरों में ज्यादा पानी खींचा जाता है , जिससे अन्य लोगों के घरों में पानी का प्रेशर कम हो जाता है तथा उन्हें आवश्यकता के अनुरूप पानी नहीं मिल पाता है, आज निगम के पेयजल विभाग के अधिकारियों ने कार्यवाही की।

- Advertisement -
Latest News

निहारिका में गूंजा भाजपा का जोश, मंत्री केदार कश्यप के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह,देखिए विडिओ

कोरबा। वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी...

More Articles Like This