उद्योग मंत्री बागेश्वर धाम के दो दिवसीय प्रवास पर 

Must Read

कोरबा। नगर विधायक, वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन 2 और 3 जून दो दिवसीय बागेश्वर धाम, मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन सोमवार की सुबह 10 बजे कोहड़िया, चारपारा कोरबा से बागेश्वर धाम के लिए रवाना होंगे। सोमवार की शाम बागेश्वर धाम पहुंचेंगे।

मंगलवार की सुबह बागेश्वर धाम में दर्शन लाभ और पूजन करने के पाश्चात्य मंगलवार की दोपहर कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे। मंगलवार की देर रात कोरबा आगमन होगा। बुधवार की सुबह 8 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे। नवा रायपुर, अटल नगर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में दोपहर 12:00 बजे मंत्री परिषद की बैठक में शामिल होंगे।

- Advertisement -
Latest News

निहारिका में गूंजा भाजपा का जोश, मंत्री केदार कश्यप के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह,देखिए विडिओ

कोरबा। वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी...

More Articles Like This