KORBA:- सांसद ने चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्या…पहुंच मार्ग और बिजली की समस्या से कराया अवगत…

Must Read

पहुंच मार्ग और बिजली की समस्या से कराया अवगत
कोरबा। सांसद ज्योत्सना महंत ग्रामीण अंचलों के दौरे पर हैं। उन्होंने पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचयात साखो और केंदई का दौरा किया। चौपाल लगाकर ग्रामीणों से चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुना।
ग्रामीणों ने उन्हें पहुंच मार्ग, बिजली की समस्या से अवगत कराया। ग्राम पंचायत साखो एक ऐसा ग्राम पंचायत है जहां तक पहुंचने के लिए पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारी को डूबान क्षेत्र में नाव के सहारे पहुंचना पड़ता है। अगर सडक़ मार्ग से जाना है तो उन अधिकारियों को कटघोरा से कोरबा और अजगरबहार होते हुए जाना पड़ता है। ग्रामीणों के सामने आवागमन की समस्या बनी हुई है। हालांकि नाव के सहारे वह अपने ब्लॉक मुख्यालय पहुंच जाते हैं। सडक़ मार्ग के लिए उन्हें जिला मुख्यालय आना आसान होता है। अजगरबहार से सतरेंगा के बीच से रास्ता ग्राम पंचायत साखो के लिए जाता है। ग्राम पंचायत साखों में आज भी मूलभूत समस्याएं बनी हुई है। 3 हजार की आबादी वाले इस ग्राम पंचायत में 9 मोहल्ले आते हैं जिनमें दो मोहल्लों की दूरी 8 किमी है और सभी मोहल्लों में बिजली की समस्या बनी हुई है। जबकि पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड आकांक्षी ब्लॉक में शामिल है। विडंबना यह है कि कोरबा ब्लॉक मुख्यालय से नजदीक होने के बावजूद इस ग्राम पंचायत को अभी भी कोरबा ब्लॉक में शामिल नहीं किया गया है।

- Advertisement -
Latest News

अमित जोगी को फ़िलहाल सरेंडर करने से मिली राहत

रायपुर/दिल्ली। बहुचर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड में अभियुक्त अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने अमित...

More Articles Like This