यातायात पुलिस की सख्ती- टीपी नगर कॉफी हाउस के सामने से हार्डवेयर दुकानों के बाहर रखा सामान हटाते निगम और पुलिस कर्मी… देखें वीडियो…

Must Read

कोरबा शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र टीपी नगर में यातायात जाम की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर निगम और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। कॉफी हाउस के सामने हार्डवेयर दुकानों द्वारा सड़क किनारे सामान रख देने से सड़क पर वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी, जिसके कारण घंटों जाम की स्थिति बनती थी।

पुलिस और निगम की टीम ने पहले दुकानदारों को समझाइश दी, लेकिन चेतावनी के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं होने पर सख्त कार्रवाई की गई। सड़क किनारे रखे गए सामान को हटवाया गया और दुकानदारों को भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी गई।यातायात प्रभारी मनोज राठौर ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी तरह के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम जनता से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सार्वजनिक मार्गों को बाधित न करें।

- Advertisement -
Latest News

Korba News: Shivay Hospital में निकलीं भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

कोरबा। कोरबा के लारुलता कॉलोनी, न्यू बस स्टैंड स्थित Shivay Hospital में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन...

More Articles Like This