बिना लगेज पटना पहुंची एयर इंडिया की दो फ्लाइट, यात्रियों ने किया जोरदार हंगामा

Must Read

पटना। पटना एयरपोर्ट पर शनिवार को एयर इंडिया की दो फ्लाइट यात्रियों के समान लिए बिना ही लैंड कर गई। लगेज को लेकर काफी देर तक पटना एयरपोर्ट पर हंगामा होता रहा।

एक फ्लाइट बेंगलूरु व दूसरी चेन्नई से आई थी। एयरपोर्ट पर सामान नहीं मिलने पर यात्रियों ने हंगामा किया।बाद में सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को समझाकर शांत किया और सामान के जल्द पहुंचने का आश्वासन दिया।

दूसरी ओर अहमदाबाद हादसे के बाद नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विमानन सुरक्षा को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीजीसीए ने एयर इंडिया को डिवीजनल वाइस प्रेसिडेंट चूड़ा सिंह, कू शेड्यूलिंग करने वाली चीफ मैनेजर पिंकी मित्तल और कूर शेड्यूलिंग की प्लॉर्निंग से जुड़ी पायल अरोड़ा को चालक दल (क्रू) की समय-सारणी व रोस्टरिंग से संबंधित जिम्मेदारियों से हटाने का आदेश दिया है।

डीजीसीए ने यह कार्रवाई एविएशन सेफ्टी प्रोटोकॉल के उल्लंघन को लेकर की गई। एयर इंडिया का कहना है कि डीजीसीए के आदेश को लागू कर दिया गया है। कंपनी के चीफ ऑपरेशन्स ऑफिसर अगले आदेश तक इंट्रीग्रेटेड ऑपरेशन्स कंट्रोल सेंटर की निगरानी करेंगे। डीजीसीए ने चेतावनी दी कि भविष्य में कू शेड्यूलिंग, लाइसेंसिंग या फ्लाइट समय से जुड़े नियम का उल्लंघन पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं डीजीसीए ने एयर इंडिया के एकाउंटेबल मैनेजर को प्रलाइटों के निर्धारित समय से अधिक उड़ान के कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

- Advertisement -
Latest News

निहारिका में गूंजा भाजपा का जोश, मंत्री केदार कश्यप के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह,देखिए विडिओ

कोरबा। वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी...

More Articles Like This