कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप पर नेताओं की विवादित टिप्पणियां, महुआ मोइत्रा ने दी सफाई

Must Read

कोलकाता के साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में गैंगरेप की घटना ने जहां एक ओर पूरे बंगाल को झकझोर दिया है, वहीं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कुछ नेताओं की विवादित टिप्पणियों से सियासी घमासान मच गया है। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और विधायक मदन मित्रा के बयानों को लेकर विपक्षी दलों ने पार्टी पर पीड़िता को दोषी ठहराने का आरोप लगाया है।

कल्याण बनर्जी ने सवाल उठाया कि “अगर दोस्त ने दोस्त का रेप किया तो क्या किया जा सकता है?”, जबकि मदन मित्रा ने कहा कि “अगर कोई पद का लालच देकर बुलाए तो वहां नहीं जाना चाहिए, इससे बचा जा सकता था।” इन बयानों को लेकर भाजपा ने कड़ा एतराज जताया है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा कि यह विक्टिम ब्लेमिंग है और बेहद शर्मनाक है।

हालांकि, इस विवाद के बीच टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति नफरत सभी पार्टियों में देखने को मिलती है, लेकिन टीएमसी ऐसी घिनौनी टिप्पणियों की निंदा करती है, चाहे वह किसी की भी हो। पार्टी ने भी आधिकारिक रूप से स्पष्ट किया कि ये टिप्पणियां व्यक्तिगत राय हैं और टीएमसी की नीति से मेल नहीं खातीं।

टीएमसी ने यह भी दोहराया कि महिलाओं के खिलाफ अपराध पर उसकी जीरो टॉलरेंस नीति है और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

गौरतलब है कि पीड़िता ने 26 जून को एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो कॉलेज के छात्र और एक पूर्व छात्र शामिल है।

- Advertisement -
Latest News

श्रीमद्भागवत कथा उत्सव को लेकर तैयारियां तेज, 14 सितंबर को निकलेगी भव्य कलश शोभायात्रा,देखिए विडिओ

कोरबा। शहर में आयोजित होने जा रहे श्रीमद्भागवत कथा उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आयोजन की शुरुआत 14 सितंबर 2026, सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ होगी। शोभायात्रा प्रातः 10 बजे श्री श्याम मंदिर, कोरबा से पीली कोठी तक निकाली जाएगी।आयोजकों के अनुसार, श्रीमद्भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का वाचन […]

More Articles Like This