सब्जियों के दामों में उछाल, टमाटर 60 रुपये किलो के पार

Must Read

बारिश का असर सब्जियों की फसल पर पड़ रहा है और आवक कम होने से पिछले 15 दिनों में सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। टमाटर का भाव को 60 रुपये किलोग्राम के पार पहुंच गया है। हरे पत्तेवाली सब्जियों के दामों में भी काफी इजाफा हुआ है। हाल यह है कि थाली से सब्जियां गायब होने लगी है। आलू और प्याज छोड़कर लगभग सभी सब्जियों के दामों में पांच से 30 रुपये किलो का इजाफा हुआ है। धनिया साठ रुपये से बढ़कर 100 रुपये प्रतिकिलोग्राम पर पहुंच गया है।

फुटकर सब्जी विक्रेता अनिल कुमार का कहना है कि इस समय मंडी से ही सब्जियां महंगी मिल रही है। इसलिए उन्हें भी महंगी बेचनी पड़ रही है। कुछ तो थोक दाम पर ही बेचनी पड़ रही है, जिससे ग्राहक न टूटे।

थोक विक्रेता ओमप्रकाश का कहना है कि बारिश के मौसम में हर साल इस तरह की स्थिति होती हैं। दूसरे जिलों से आने वाली सब्जी, खासकर टमाटर आदि पर अधिक असर पड़ा है। जिले में बारिश कम होने के कारण यहां स्थानीय सब्जी आ रही है। दूसरे शहरों के मुकाबले यहां दाम कम बढ़े हैं।सुनील कुमार, जिला उद्यान अधिकारी का कहना है कि बारिश के कारण सब्जियों पर प्रभाव पड़ रहा है। कुछ सब्जियों की पैदावार कम हो जाती है। इसका असर बाजार पर हो सकता है।

- Advertisement -
Latest News

अमित जोगी को फ़िलहाल सरेंडर करने से मिली राहत

रायपुर/दिल्ली। बहुचर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड में अभियुक्त अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने अमित...

More Articles Like This