दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी की टक्कर से दो युवकों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Must Read

जांजगीर-चांपा ।जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में ग्राम कुटरा नवा तालाब के पास गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। तेज रफ्तार स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराई, जिसके बाद दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। इस घटना से गांव में शोक की लहर है, वहीं ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय सुमित कश्यप, जो अपने ननिहाल कुटरा में रहता था, अपने 19 वर्षीय दोस्त प्रहलाद कश्यप के साथ गुरुवार रात 10 से 10:30 बजे के बीच स्कूटी से निकला था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उनकी स्कूटी टकरा गई।

हादसे के बाद डायल 112 की मदद से दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की खबर फैलते ही शुक्रवार सुबह से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक के चक्कों की हवा निकाल दी और उसे ले जाने से रोक दिया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में दोनों युवकों की मौत से शोक का माहौल है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा सांसद का बड़ा फैसला…! कटघोरा विधानसभा में सांसद ज्योत्स्ना महंत की नई टीम तैयार…उषा राठौर को मिली जिम्मेदारी

कोरबा, 03 जुलाई।   कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्स्ना चरणदास महंत ने कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के लिए नई नियुक्ति...

More Articles Like This