हाईकोर्ट ने अस्पताल में महिला मरीज को गार्ड द्वारा इंजेक्शन लगाने के मामले में संज्ञान लिया

Must Read

बिलासपुर। गरियाबंद जिला अस्पताल की वायरल तस्वीर में दिखाया गया कि अस्पताल की महिला गार्ड एक महिला मरीज को इंजेक्शन लगा रही हैं। इस गंभीर लापरवाही पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है।

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बी.डी. गुरु की बेंच ने मामले की सुनवाई जनहित याचिका के रूप में करते हुए इसे अत्यंत गंभीर और जीवन से खिलवाड़ बताया। कोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए कहा, “आप लोग कर क्या रहे हैं? अस्पतालों में यह क्या हो रहा है? अगर किसी की जान चली गई तो जिम्मेदार कौन होगा?”

साथ ही कोर्ट ने गरियाबंद कलेक्टर से व्यक्तिगत हलफनामा पेश कर घटना की विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 28 अगस्त को होगी।

- Advertisement -
Latest News

श्रीमद्भागवत कथा उत्सव को लेकर तैयारियां तेज, 14 सितंबर को निकलेगी भव्य कलश शोभायात्रा,देखिए विडिओ

कोरबा। शहर में आयोजित होने जा रहे श्रीमद्भागवत कथा उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आयोजन की शुरुआत 14 सितंबर 2026, सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ होगी। शोभायात्रा प्रातः 10 बजे श्री श्याम मंदिर, कोरबा से पीली कोठी तक निकाली जाएगी।आयोजकों के अनुसार, श्रीमद्भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का वाचन […]

More Articles Like This