कोरबा : महिला ने अवैध कब्जे की शिकायत लेकर नगर निगम से की कार्रवाई की मांग,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। शहर में अवैध कब्जे और निर्माण को लेकर विवाद बढ़ते जा रहे हैं। इसी कड़ी में लक्ष्मण वन तालाब की एक महिला ने नगर निगम को लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि दिनेश गुप्ता नामक व्यक्ति ने निगम की जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण कर लिया है।

शिकायत में कहा गया है कि विवादित भूमि पर मलवा डाल कर  रास्ते को बाधित कर दिया गया है, जिससे  लोगों को परेशानी हो रही है। साथ ही नालियों का प्रवाह भी बाधित हो रहा है। मलवा डलवा कर आगे के तालाब के हिस्से मे भी कब्जा किया जा रहा है

महिला ने बताया कि कब्जे की वजह से हम लोगो को लंबे समय से असुविधा हो रही है। उसने नगर निगम से मांग की है कि मामले की जांच कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए।

स्थानीय लोगों ने भी इस शिकायत का समर्थन करते हुए कहा कि अवैध कब्जा हटने से ही इनकी समस्या दूर होगी। अब देखना होगा कि नगर निगम इस शिकायत पर कब और कैसी कार्रवाई करता है।

- Advertisement -
Latest News

श्रीमद्भागवत कथा उत्सव को लेकर तैयारियां तेज, 14 सितंबर को निकलेगी भव्य कलश शोभायात्रा,देखिए विडिओ

कोरबा। शहर में आयोजित होने जा रहे श्रीमद्भागवत कथा उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आयोजन की शुरुआत 14 सितंबर 2026, सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ होगी। शोभायात्रा प्रातः 10 बजे श्री श्याम मंदिर, कोरबा से पीली कोठी तक निकाली जाएगी।आयोजकों के अनुसार, श्रीमद्भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का वाचन […]

More Articles Like This