पाली थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर लगाम कसते हुए पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। अलग-अलग गांवों में दबिश देकर कुल 76 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई और 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।
🔹 ग्राम हरनमूडी – पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेड कर कमला बाई सोरठे (52 वर्ष) व हरीचंद्र यादव (50 वर्ष) से कुल 33 लीटर महुआ शराब जब्त किया।
🔹 ग्राम पोडी – कार्रवाई में जानू बाई यादव (33 वर्ष) और साजन साहू उर्फ छोटू (28 वर्ष) के कब्जे से 42 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ।
🔹 ग्राम केराझरिया – पुलिस ने रेड कर महिपाल यादव (60 वर्ष), पंचराम यादव (62 वर्ष) और दिनेश प्रसाद जायसवाल (41 वर्ष) से 39 लीटर महुआ शराब जब्त किया।
👉 आरोपियों पर आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है।
एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर ने बताया कि –
“शराब व नशा किसी एक परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज को अपराध की ओर धकेलता है। अवैध शराब बनाने और बेचने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील है कि ऐसे मामलों की तत्काल सूचना पुलिस को दें।”
📌 पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।















