कोरबा में पहली बार भव्य रामलीला एवं दशहरा मेला 28 सितंबर से लेजर शो के साथ रामलीला,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा।  ऊर्जाधानी कोरबा में इस वर्ष नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा पहली बार भव्य रामलीला एवं दशहरा मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक ओपन थिएटर, घंटाघर कोरबा (छ.ग.) में होगा। प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से रात 10:30 बजे तक कार्यक्रमों का मंचन किया जाएगा।

कार्यक्रम में वाराणसी की प्रसिद्ध रामलीला मंडली द्वारा “भव्य लेजर शो से रामायण प्रदर्शन” प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही मनोहारी आतिशबाजी और रावण दहन मुख्य आकर्षण होंगे।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ:

  • 28 सितम्बर (प्रथम दिवस): पुष्प वाटिका, धनुष यज्ञ, लक्ष्मण परशुराम संवाद, राजतिलक, मंथरा कैकेयी संवाद।
  • 29 सितम्बर (द्वितीय दिवस): राम वन गमन, केवट प्रसंग, दशरथ देवलोक गमन, भरत मिलाप।
  • 30 सितम्बर (तृतीय दिवस): पंचवटी प्रसंग, सीताहरण, राम हनुमान मिलन, राम सुग्रीव मैत्री, बालि वध, अशोक वाटिका एवं लंका दहन।
  • 1 अक्टूबर (चतुर्थ दिवस): सेतु बंध, अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, मेघनाद रावण वध, राज्याभिषेक।
  • 2 अक्टूबर (पंचम दिवस): लेजर शो में रामायण प्रदर्शन, भव्य आतिशबाजी एवं रावण दहन।

इस अवसर पर नगर पालिक निगम कोरबा की अध्यक्ष श्रीमती सन्जू देवी राजपूत तथा पूरी पार्षद टीम के सहयोग से यह आयोजन किया जा रहा है।

👉 भव्य रामलीला और दशहरा मेले का यह पहला आयोजन कोरबा वासियों के लिए ऐतिहासिक और यादगार साबित होगा।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This