कोरबा में श्रीरामकथा महोत्सव को लेकर पत्रकारों से रूबरू हुए जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य महाराज

Must Read

कोरबा। आगामी श्रीरामकथा महोत्सव को लेकर आज जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य महाराज जी ने कोरबा के पत्रकारों से विशेष बातचीत की। इस अवसर पर महाराज जी ने कहा कि कोरबा की धरती अत्यंत पावन है और यहां की जनता में धार्मिक आस्था व संस्कृति के प्रति गहरा लगाव है। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर से 30 सितंबर 2025 तक दर्री स्थित शिव शक्ति मां भवानी मंदिर परिसर में श्रीरामकथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से कथा प्रारंभ होगी।

महाराज जी ने कहा कि श्रीरामकथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला और समाज में नैतिक मूल्यों को संजोने का मार्गदर्शन है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कोरबा की जनता इस आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्म, भक्ति और संस्कृति का संदेश ग्रहण करेगी।

इस दौरान महाराज जी ने कोरबा के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि यहां की सादगी, सहयोगभाव और धार्मिक चेतना अनुकरणीय है। उन्होंने आशीर्वाद स्वरूप यह संदेश दिया कि कथा श्रवण से मनुष्य के जीवन में शांति, सद्भाव और सकारात्मकता का संचार होता है।

- Advertisement -
Latest News

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार,देखिए विडिओ

40 पौवा अंग्रेजी शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त, आबकारी अधिनियम के तहत हुई कार्रवाईकोरबा। जिले में अवैध...

More Articles Like This