मड़वारानी मंदिर मार्ग की बदहाली, श्रद्धालुओं के लिए बनी अग्निपरीक्षा

Must Read

कोरबा। आश्विन नवरात्र के अवसर पर माँ मड़वारानी मंदिर में दर्शन के लिए पहुँच रहे श्रद्धालुओं को मार्ग की बदहाली के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कीचड़ और गड्ढों से भरा यह रास्ता भक्तों के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। बारिश ने स्थिति को और बदतर कर दिया है, जिससे रास्ता कीचड़ से लथपथ हो गया है।

श्रद्धालु बताते हैं कि मंदिर तक पहुँचने के लिए उन्हें गिरते-पड़ते और कीचड़ में सने रास्ते से गुजरना पड़ता है।

नवरात्र के दौरान हजारों भक्त इस मार्ग से मंदिर पहुँचते हैं, लेकिन खराब सड़क न केवल असुविधा का कारण बन रही है, बल्कि स्वास्थ्य जोखिम भी पैदा कर रही है। मंदिर मार्ग को नेशनल हाईवे निर्माण के दौरान मुख्य सड़क से हटाया गया था, लेकिन वैकल्पिक मार्ग का डामरीकरण अब तक नहीं हुआ। लोक निर्माण विभाग और नेशनल हाईवे प्राधिकरण की उदासीनता से भक्तों में नाराजगी है।

माँ मड़वारानी जिले के प्रमुख शक्ति स्थलों में से एक है, और इसकी उपेक्षा से श्रद्धालु आहत हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मार्ग का जल्द से जल्द डामरीकरण किया जाए।

गौरतलब है कि हाल ही में प्रशासन ने डीएमएफ फंड से मड़वारानी सहित तीन मंदिरों में सुविधाओं के विस्तार के लिए बजट घोषित किया था, लेकिन मार्ग की स्थिति में सुधार अब तक नहीं हुआ।

- Advertisement -
Latest News

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार,देखिए विडिओ

40 पौवा अंग्रेजी शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त, आबकारी अधिनियम के तहत हुई कार्रवाईकोरबा। जिले में अवैध...

More Articles Like This