जिला कोरबा, थाना हरदीबाजार | JB News Korba – मनीष जायसवाल
थाना हरदीबाजार पुलिस ने ट्रैक्टर में लगी बैटरी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी का पूरा मसरूका बरामद कर लिया गया है।
मामला:
प्रार्थी भूनेश्वर सोनी निवासी ग्राम खम्हरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 24-25 जुलाई 2025 की दरम्यानी रात अज्ञात व्यक्ति ने उसके सोनालिका ट्रैक्टर की बैटरी का ताला तोड़कर बैटरी चोरी कर ली। इसी तरह उसी रात दिलीप काठले के ट्रैक्टर की बैटरी भी चोरी हो गई थी। पुलिस ने अपराध क्रमांक 175/2025 धारा 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ
पुलिस कार्रवाई:
जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खम्हरिया निवासी मनमोहन दास और हीरा सिंह श्याम ने चोरी की बैटरी रखी है। दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि चोरी की बैटरी गौतम प्रसाद निर्मलकर को बेची गई है।
आरोपियों के मेमोरेंडम बयान के आधार पर घटना में प्रयुक्त स्कूटी, लोहे की रॉड और चोरी की गई दो बैटरियां जब्त की गईं।
तीसरे आरोपी गौतम प्रसाद निर्मलकर को भी यह जानते हुए चोरी का सामान खरीदने पर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ मनमोहन दास पिता शांति दास, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम खम्हरिया
2️⃣ हीरा सिंह श्याम पिता नर सिंह श्याम, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम खम्हरिया
3️⃣ गौतम प्रसाद निर्मलकर पिता जवाहर लाल, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम बुड़गहन, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा
तीनों आरोपियों को 05 अक्टूबर 2025 को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।















