कटघोरा मेला ग्राउंड हेलीपेड पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हुआ आत्मीय स्वागत

Must Read

कोरबा, 09 अक्टूबर 2025।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कटघोरा आगमन पर नगर में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। मुख्यमंत्री के हेलीपेड पर पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।


कटघोरा मेला ग्राउंड स्थित हेलीपेड पर मुख्यमंत्री श्री साय का स्वागत कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी , जोगेश लांबा , अशोक चावलानी , अजय विश्वकर्मा, आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, डीएफओ श्री कुमार निशांत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिकों द्वारा किया गया। सभी ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री के स्वागत अवसर पर क्षेत्र के नागरिकों में विशेष उत्साह देखा गया। स्थानीय जनों ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस आगमन से कटघोरा क्षेत्र में विकास की नई उम्मीदें जगी हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।


मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का यह दौरा आगामी कार्यक्रमों के दृष्टिगत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें वे क्षेत्र की विकास योजनाओं की समीक्षा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल-कॉलेज से लेकर गांव और बाजार तक पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,देखिए विडिओ

कोरबा। साइबर अपराध से आम नागरिकों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02...

More Articles Like This