हृदय विदारक रेल दुर्घटना पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जताई गहरी शोक संवेदना

Must Read

कोरबा। बिलासपुर के समीप गतौरा स्टेशन के पास कोरबा से जाने वाली मेमू लोकल ट्रेन की मालगाड़ी से हुई टक्कर की घटना ने सभी को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक रेल हादसे में कई लोगों की मौत और कई घायल होने की सूचना है।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने इस हृदयविदारक दुर्घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुखद और व्यथित करने वाली घटना है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि सभी घायल शीघ्र स्वस्थ हों। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा कोरबा जिला प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This