उरगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध कबाड़ परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त

Must Read

कोरबा.     पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिन ठाकुर, तथा नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों जैसे जुआ, सट्टा, आबकारी, कबाड़ एवं नारकोटिक्स के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना उरगा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध रूप से कबाड़ का परिवहन कर रहे एक वाहन को पकड़कर जप्त किया है।

4 नवम्बर को मुखबिर से सूचना मिली कि उरगा–पताढ़ी मार्ग पर रिलेक्स ईन होटल के पास एक स्वराज माजदा वाहन क्रमांक CG 10 BJ 4023 में अवैध रूप से लोहे का एंगल, पाईप, टीन व स्क्रैप ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन को रोककर जांच की। वाहन चालक नासिर शेख पिता रफीक शेख (26 वर्ष), निवासी इमलीछापर, कुसमुंडा, जिला कोरबा मौके पर मिला। पूछताछ में उसने बताया कि वह साहिल मेमन, कबाड़ी निवासी गेवरा बस्ती कुसमुंडा के लिए ड्राइवर का काम करता है और उसी के कहने पर कबाड़ को चांपा निवासी तारिक मेमन के कबाड़ी दुकान में बिक्री के लिए लेकर जा रहा था। चालक के पास परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।

वहीं आरोपी के पास से पुरानी स्वराज माजदा वाहन क्रमांक CG 10 BJ 4023, अनुमानित कीमत ₹2,00,000/-, लोहे का एंगल, पाईप, टीन, स्क्रैप आदि लगभग 4000 किलोग्राम (4 टन), अनुमानित कीमत ₹80,000/-, कुल जब्त माल की कीमत लगभग ₹2,80,000/- आंकी गई है। चुराई हुई संपत्ति होने की आशंका में समस्त माल को धारा 106(1) बी.एन.एस. के तहत जप्त किया गया है। जप्तशुदा संपत्ति के वास्तविक मालिक की पतासाजी की जा रही है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी नि. राजेश तिवारी, प्र.आर. 421 सचिन नवनीत, प्र.आर. 387 रामू कुर्मी, आर. 93 उमेश मैसना, साइबर स्टाफ आर. 811 आलोक टोप्पो, आर. 826 संजू राजपूत, आर. 874 श्याम सिदार तथा आर. 41 सुशील यादव की सराहनीय भूमिका रही।

- Advertisement -
Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर साकेत में महापौर करेंगी ध्वजारोहण

कोरबा 14 अगस्त 2026। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महापौर संजूदेवी राजपूत साकेत भवन में ध्वजारोहण करेंगी।...

More Articles Like This