CG News: आगामी विधानसभा चुनाव में वोटिंग करने के लिए, खुलेंगे नए 2828 मतदान केंद्र…

Must Read

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथों की संख्या बढ़ाई जाएगी. राज्य निर्वाचन विभाग ने 2828 नए मतदान केंद्र स्थापित करने का फैसला लिया है.

Assembly Elections इसका उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में मतदाताओं की पहुंच आसान बनाना और मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी करना है. राज्य में वर्तमान में लगभग 24 हजार 371 मतदान केंद्र हैं. नए केंद्र जुड़ने के बाद इनकी संख्या 27 हजार 199 हो जाएगी.

Assembly Elections आयोग के अनुसार राज्य में 2828 नए मतदान केंद्र खोले जाएंगे. वर्तमान में 24,371 केंद्र हैं, जो बढ़कर अब 27,199 हो जाएंगे. निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक, जिन इलाकों में जनसंख्या घनत्व बढ़ा है या प्रति केंद्र मतदाताओं की संख्या 1,200 से अधिक हो गई है, वहां नए केंद्र बनाए जा रहे हैं. इसके अलावा जिन क्षेत्रों में पिछले चुनाव में दूरी या भौगोलिक कठिनाइयों के कारण मतदान प्रभावित हुआ था, वहां भी विशेष रूप से केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं.

Assembly Elections इस बार दिव्यांग, बुजुर्ग और महिलाओं की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया गया है. प्रत्येक नए बूथ पर रैंप, व्हीलचेयर, पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं अनिवार्य की जाएंगी.

- Advertisement -
Latest News

गृह मंत्री और पुलिस पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाला वन विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

कोरबा। सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के मामले में कोरबा जिले की बांगो पुलिस ने कटघोरा...

More Articles Like This