प्रशांत किशोर को पुलिस ने लिया हिरासत में

Must Read

पटना। BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर अनशन कर रहे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। खबर है कि सोमवार सुबह 4 बजे उन्हें गांधी मैदान से जबरन उठाकर AIIMS ले जाया गया है। किशोर 2 जनवरी, गुरुवार से ही आमरण अनशन पर हैं। किशोर की टीम का कहना है बिहार पुलिस उन्हें आमरण अनशन स्थल गांधी मूर्ति से सुबह 4 बजे गिरफ्तार कर एंबुलेंस में अज्ञात जगह ले गई है। इधर, उन्होंने इलाज कराने से मना कर दिया है और अनशन जारी रखने की बात कही गई है। समाचार एजेंसी एएनआई की तरफ से जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि समर्थकों के विरोध के बीच पुलिस उन्हें स्थल से जबरन उठाकर ले जा रही है।

पूर्व चुनाव रणनीतिकार ने रविवार को कहा, ‘नवगठित वाईएसएस के 51 सदस्यों में से 42 ने कल रात इस अंदोलन को जारी रखने का फैसला किया। वाईएसएस के सभी सदस्य अलग-अलग राजनीतिक संगठनों का हिस्सा हैं। लेकिन वे सभी युवाओं और छात्रों के हित के वास्ते आंदोलन के लिए एकजुट हो गए है।’ उन्होंने कहा, ‘वाईएसएस पूरी तरह से एक गैर-राजनीतिक मंच है। मैं यहां केवल उनका समर्थन करने के लिए हूं… और यह आमरण अनशन जारी रहेगा। पटना में 29 दिसंबर को राज्य पुलिस का प्रदर्शन कर रहे बीपीएससी अभ्यर्थियों पर पानी की बौछारें करना और लाठीचार्ज करना, लोकतंत्र की हत्या थी।’ बीपीएससी ने 13 दिसंबर की परीक्षा में शामिल हुए कुछ चुनिंदा समूह के लिए फिर से परीक्षा देने का आदेश दिया था। शनिवार को यहां 22 केंद्रों पर दोबारा परीक्षा आयोजित की गई।

- Advertisement -
Latest News

नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार” — बस्तर बना ‘नो नक्सल जोन’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ता छत्तीसगढ़

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि बस्तर अब नक्सलवाद...

More Articles Like This