MP में ठंड के तीखे तेवर: 5 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, शहडोल के कल्याणपुर में 4.2°, इंदौर में 10 साल का टूटा रिकॉर्ड, उज्जैन में सीजन की सबसे सर्द रात

Must Read

MP Weather: मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं की वजह से ठंड तीखे तेवर दिखा रही है। रात का पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। अधिकांश शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा रहा। वहीं इंदौर में पिछले 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया। उज्जैन में सीजन की सबसे सर्द रात रही। प्रदेश में अगले तीन दिन शीतलहर का अलर्ट जारी किया जाएगा। आइए एक नजर डालते है मौसम के ताजा हाल पर…

एमपी में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, विदिशा, सीहोर, सिवनी, शहडोल, शाजापुर और राजगढ़ में कोल्ड वेव रहेगा। जबकि नरसिंहपुर में कोल्ड डे का अलर्ट है।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया है। शहडोल के कल्याणपुर में सबसे कम 4.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अधिकांश शहरों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। पचमढ़ी में 5.2 डिग्री, उमरिया में 5.6 डिग्री तापमान रहा। वहीं इंदौर में बीते 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया। यहां रात का पारा 5.7 डिग्री दर्ज किया गया। राजगढ़ में 6 डिग्री और भोपाल में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रहा। वहीं उज्जैन में सीजन की सबसे सर्द रात रही। जबलपुर में पारा 8.3 डिग्री और ग्वालियर में 8.9 डिग्री दर्ज किया गया।

- Advertisement -
Latest News

भक्ति के बीच ईमानदारी का उजाला: कथा स्थल में मिला 3 लाख का सोने का चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल

आदर्श नगर की प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता ने पेश की सत्यनिष्ठा की मिसाल, पत्रकार ओम गवेल और समिति...

More Articles Like This