नेशनल हेराल्ड मामला: प्रदर्शन के दौरान विधायक-पूर्व विधायक गिरे, भाजपा कार्यालय घेराव को निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, हुई झड़प…!देखिए विडिओ

Must Read

धमतरी। नेशनल हेराल्ड प्रकरण को लेकर गुरुवार को धमतरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने पहले से ही बैरिकेडिंग कर रखी थी, जिससे कार्यकर्ताओं को कार्यालय तक पहुंचने से रोक दिया गया। इसी दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प की स्थिति भी बनी।

भाजपा कार्यालय से करीब 50 मीटर पहले रोके गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान एक पोस्टर में पैर उलझने से विधायक अंबिका मरकाम और पूर्व विधायक लेखराम साहू सड़क पर गिर पड़े, जिससे दोनों को मामूली चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत संभाला।

कांग्रेस नेताओं ने इस प्रदर्शन को “सत्य की जीत” बताया। जिलाध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में दर्ज एफआईआर को अदालत ने खारिज कर दिया है और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को क्लीन चिट मिली है। इसी फैसले के समर्थन में भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया।

विधायक ओंकार साहू ने आरोप लगाया कि वर्ष 2012 से कांग्रेस नेतृत्व को लगातार परेशान किया जा रहा था और ईडी के जरिए लगभग 12 वर्षों तक प्रताड़ित किया गया। उन्होंने कहा कि जब मामला अदालत में गया तो उसे खारिज कर दिया गया, जो सत्य की जीत है।

- Advertisement -
Latest News

⚠️ कोरबा में दो सड़क हादसे: युवक और शिक्षक की दर्दनाक मौत,देखिए विडिओ

कोरबा जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में एक युवक और एक शिक्षक की मौत हो...

More Articles Like This