सर्वमंगला जोन में विकास कार्यों की सौगात, मंत्री एवं महापौर ने किया भूमि पूजन व लोकार्पण,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। सर्वमंगला जोन अंतर्गत विभिन्न जनहितकारी एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण माननीय मंत्री जी एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत के करकमलों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के तहत सर्वमंगला नगर में विकास कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया गया, वहीं क्षेत्रवासियों की सुविधा हेतु सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया गया।
इस अवसर पर सर्वमंगला मंदिर के समीप स्थित वृद्ध आश्रम में ठंड से राहत के लिए दो नग विद्युत हीटर प्रदान किए गए। इसके साथ ही पुराना बस स्टैंड के समीप भी आमजन की सुविधा हेतु विद्युत हीटर उपलब्ध कराया गया।


इसके अलावा सर्वमंगला मंदिर के समीप निर्मित सार्वजनिक शौचालय को आम लोगों के उपयोग के लिए समर्पित किया गया, जिससे क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री जी एवं महापौर ने कहा कि नगर विकास और नागरिक सुविधाओं का विस्तार शासन की प्राथमिकता है। सर्वांग्ला जोन में किए जा रहे ये कार्य आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

श्रीमद्भागवत कथा उत्सव को लेकर तैयारियां तेज, 14 सितंबर को निकलेगी भव्य कलश शोभायात्रा,देखिए विडिओ

कोरबा। शहर में आयोजित होने जा रहे श्रीमद्भागवत कथा उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आयोजन की शुरुआत 14 सितंबर 2026, सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ होगी। शोभायात्रा प्रातः 10 बजे श्री श्याम मंदिर, कोरबा से पीली कोठी तक निकाली जाएगी।आयोजकों के अनुसार, श्रीमद्भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का वाचन […]

More Articles Like This