KORBA:..मेरे को आंख दिखाएगा…बोलकर ढाया कहर,एक ने हाथ पकड़ा-दूसरे ने वार किया

Must Read

कोरबा। बेहद मामूली बात को लेकर एक पेंटर के साथ दो लोगों ने मिलकर डण्डा से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया।
प्रार्थी राजू राम पिता स्व. सहदेव राम 39 वर्ष बैगिनडभार का निवासी है और पेंटर का काम करता है। घटना दिनांक 21 दिसम्बर को रात 10 बजे में पत्नी लक्ष्मी एवं पड़ोसी शंकर राम, संजीव राम, पवन राम के साथ घर के सामने बैठकर आग ताप रहा था। उसी समय बब्बू साह भी आग तापने आ गया और उससे पीने के लिए सिगरेट मांगा। मना करने पर कहने लगा कि मांग-मांग कर खाता-पीता है। इस बात का विरोध करने पर गाली-गलौच करते हुए …… मेरे को आंख दिखाएगा, बोलकर विवाद करने लगा। उसी समय उसका दोस्त लालू डण्डा लेकर आया और बब्बू साह ने लालू से डण्डा ले लिया और लालू ने पीड़ित का दोनों हाथ पीछे से पकड़ा और बब्बू साह जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में रखे से डण्डे से बांए आंख के ऊपर माथे में मार दिया। मारने से चोट लगा, चोट लगने से खून निकलने से कपड़ा सन गया। पीड़ित की पत्नी लक्ष्मी एवं पडोसी शंकर, संजीव, पवन बीच बचाव किये। राजू राम की रिपोर्ट पर सिविल लाइन रामपुर थाना में बब्बू साह एवं लालू के विरूद्ध धारा 296, 3(5), 351(2), 115(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

- Advertisement -
Latest News

KORBA BREAKING: रील के चक्कर में बाबा के भक्त भिड़े… कथा से ज्यादा अमरजीत और बसंत अग्रवाल की चर्चा

कोरबा।शहर में इन दिनों चल रही पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा से ज्यादा चर्चा अब भक्तों के बीच हुए...

More Articles Like This