जब गैस सिलेंडर से भारी गाड़ी में लगी आग , पटाखे की तरह फट पड़े गैस सिलेंडर, देखिए वीडियो

Must Read

महासमुंद। गैस सिलेंडर सप्लाई के लिए रवाना हुआ पिकअप वाहन महासमुंद जिले के नेशनल हाईवे 53 पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि वाहन में लदे सिलेंडरों में ब्लास्ट होने से गाड़ी में भी भीषण आग लग गई। धमाके की आवाज और उठती लपटों से हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


नेशनल हाईवे पर हुई इस घटना ने लोगों में दहशत पैदा कर दी। सड़क के दोनों ओर खड़े लोग भयभीत होकर इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।
हादसे में नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा वाहन के अनियंत्रित होने के कारण हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से खाली कराया गया।

- Advertisement -
Latest News

🚨 बड़ी खबर | कोटमी सुनार के पास छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और मालगाड़ी एक ही ट्रैक पर आमने-सामने, टला बड़ा हादसा!देखिए विडिओ

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट: मनीष जायसवाल | JB News Korba Chhattisgarhकोरबा। कोरबा जिले के कोटमी सुनार के पास उस समय...

More Articles Like This