संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रसेवा का उत्सव: भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने फहराया तिरंगा

Must Read

संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रसेवा का पर्व है गणतंत्र दिवस – गोपाल मोदी

77 वें गणतंत्र दिवस पर गोपाल मोदी का संदेश—राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाए हर कार्यकर्ता

कोरबा। भारतीय गणतंत्र की 76वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर 26 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पं. दीनदयाल कुंज टीपी नगर कोरबा में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने विधिवत तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र की एकता-अखंडता का प्रतीक हैं। यह दिन हमें अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर गौरव के साथ आगे बढ़ रहा है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा को अपना सर्वोच्च कर्तव्य मानकर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के साथ वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। इस खास अवसर पर रायपुर संभाग के संगठन सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, अशोक चालवानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

D.Ed Abhyarthi : गर्दन तक पानी में उतरे अभ्यर्थी…! जल में खड़े होकर न्याय की पुकार…2300 पदों पर भर्ती की रखी मांग…देखिए विडिओ

रायपुर, 01 अप्रैल। D.Ed Abhyarthi : छत्तीसगढ़ में 2300 चयनित डीएड अभ्यर्थियों का संघर्ष अब 98वें दिन में प्रवेश कर...

More Articles Like This