राताखार मार्ग पर दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर ,केबिन में फंसे चालक को निकालने में करनी पड़ी मशक्कत, देखिए वीडियो

Must Read

कोरबा में राताखार मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार दो ट्रेलर आपस में टकरा गए। घटना गुरुवार देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र के राताखार मुख्य मार्ग पर हुई है, जहां एक ट्रेलर कुसमुंडा से कोरबा और दूसरा कोरबा से गेवरा की ओर जा रहा था।हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक ट्रेलर का चालक केबिन में फंस गया।

राहगीरों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार होने के कारण यह घटना हुई । पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज किया है।

- Advertisement -
Latest News

फर्जी पुलिसकर्मियों ने रेड का भय दिखाकर की साढ़े चार लाख की ठगी , सोने की चेन व ब्रेसलेट की जगह थमाया नकली सोने...

कोरबा। शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले निहारिका मार्ग में बाइक सवार चार बदमाशों ने महज तीन मिनट...

More Articles Like This