देह व्यापार मामले में मकान मालिक गिरफ्तार , भेजा जेल , देखिए वीडियो

Must Read

एसएसपी शशि मोहन के निर्देश पर पीटा एक्ट के तहत तीसरी बड़ी कार्यवाई – प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा

रायगढ़, 8 फरवरी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में रायगढ़ शहर में अनैतिक देह व्यापार के विरुद्ध सख्त अभियान जारी हैl

विडियो देखने के लिये लिंक पर क्लिक कीजिए https://youtu.be/wdIh0q7Fpq8

इसी कड़ी में सप्ताह भर के भीतर पीटा एक्ट के तहत लगातार तीसरी प्रभावी कार्रवाई करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना चक्रधरनगर पुलिस ने बोईरदादर क्षेत्र में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। दिनांक 07.02.2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि बोईरदादर में रहने वाला नारायण वैष्णव द्वारा बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है।

सूचना की तस्दीक के लिए सीएसपी मयंक मिश्रा के निर्देशन में एक पुलिस प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा गया। संकेत मिलते ही चक्रधरनगर पुलिस, साइबर थाना एवं महिला थाना की संयुक्त टीम ने त्वरित घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। रेड के दौरान मकान के भीतर आरोपी नारायण वैष्णव एवं एक संदिग्ध महिला मौजूद मिले। पूछताछ एवं साक्ष्यों से यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी अपने मकान में पैसों का लालच देकर महिलाओं को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार करवाता था तथा स्वयं दलाली और पूरे संचालन का प्रबंधन करता था। कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से 2,000/- नकद, 02 मोबाइल फोन (ओप्पो एवं रेडमी) तथा आपत्तिजनक सामग्री जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना में अपराध क्रमांक 39/2026 धारा 3, 4, 5 एवं 7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी – नारायण वैष्णव पिता भुवनेश्वर वैष्णव उम्र 55 वर्ष निवासी बोईरदादर चर्च के पास थाना चक्रधरनगर रायगढ़

- Advertisement -
Latest News

D.Ed Abhyarthi : गर्दन तक पानी में उतरे अभ्यर्थी…! जल में खड़े होकर न्याय की पुकार…2300 पदों पर भर्ती की रखी मांग…देखिए विडिओ

रायपुर, 01 अप्रैल। D.Ed Abhyarthi : छत्तीसगढ़ में 2300 चयनित डीएड अभ्यर्थियों का संघर्ष अब 98वें दिन में प्रवेश कर...

More Articles Like This