कोरबा शराब दुकान में चिल्हर के बदले टोकन:ग्राहकों को चखना दुकान से सामान खरीदने का दबाव

Must Read

कोरबा जिले के बरपाली स्थित अंग्रेजी और देशी शराब दुकान में ग्राहकों को चिल्हर (खुले पैसे) के बदले टोकन दिए जा रहे हैं। आरोप है कि दुकान कर्मचारी ग्राहकों को 10 और 20 रुपए के टोकन थमा रहे हैं, जिससे उन्हें पास की चखना दुकान से सामान खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि हरे रंग का टोकन 10 रुपए का और नीले रंग का टोकन 20 रुपए का है। ग्राहकों का कहना है कि उन्हें चिल्हर न होने का हवाला देकर ये टोकन दिए जाते हैं और फिर चखना दुकान में इनका इस्तेमाल करने को कहा जाता है।

कर्मचारियों की ग्राहकों के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल

इस व्यवस्था से ग्राहकों में भारी नाराजगी है। शराब दुकान के कर्मचारियों पर ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने के भी आरोप लगे हैं। टोकन को लेकर दुकान में विवाद की स्थिति बन गई है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानिए पूरा मामला

कर्मचारियों पर मनमानी करने और आबकारी विभाग के अधिकारियों का हवाला देने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, इस शराब दुकान में ऑल ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें एक सुपरवाइजर, दो सेल्समैन और एक मल्टी वर्कर शामिल हैं।

मदिरा प्रेमियों में इस पूरे मामले को लेकर आक्रोश है। उनका आरोप है कि शराब दुकान के कर्मचारी और चखना दुकान संचालक के बीच मिलीभगत है, जिसके कारण ग्राहकों को जबरन चखना दुकान से सामान खरीदना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, यह समस्या केवल बरपाली ही नहीं, बल्कि अन्य शराब दुकानों में भी देखी जा रही है।

इस मामले में आबकारी अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। अब देखना होगा कि आबकारी विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

- Advertisement -
Latest News

बचपन का टिकट” के साथ फिर खिलखिलाएंगी मातृशक्तियाँ, अशोक वाटिका में 12 अप्रैल को बड़ा आयोजन,देखिए विडिओ

कोरबा | जीवन की भागदौड़ और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच अक्सर महिलाएं अपने शौक और उस ‘नटखट बचपन’ को पीछे...

More Articles Like This