फर्जी पुलिस बनकर वृद्ध महिला से सोने की चैन की छिनताई

Must Read

रायगढ़। चक्रधरनगर क्षेत्र में वृद्ध महिला के गले से सोने की चैन झपटने की घटना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की माला तथा वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर जप्त की है और आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
ग्राम सम्बलपुरी निवासी रेशमी निषाद पिता स्व. बोधीराम निषाद ने थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी दादी रामकुंवर निषाद के साथ सम्बलपुरी से परसदा चंद्रपुर जाने के लिए मां मंगला कंपनी की बस से निकले थे। सिग्नल चौक के पास उतरने के बाद दोनों पैदल सारंगढ़ बस स्टैंड जाने के लिए मरीन ड्राइव पंजरी प्लांट मार्ग से जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी में सवार दो अज्ञात व्यक्ति उनके पास आए और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए किसी हादसे के संबंध में पूछताछ करने की बात कहकर आधार कार्ड दिखाने को कहा। इसी बीच एक आरोपी ने वृद्धा के गले में पहनी सोने की माला खींच ली और दोनों स्कूटी में बैठकर मौके से फरार हो गए। मामले में थाना चक्रधरनगर में स्कूटी सवार दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 304, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा ने तत्काल नाकेबंदी कर पीडि़ता से आरोपियों के हुलिए और स्कूटी के संबंध में जानकारी ली और अपनी टीम के साथ संदिग्ध लाल रंग की स्कूटी तथा आरोपियों की सघन पतासाजी शुरू की। इस दौरान आसपास के मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और फुटेज पीडि़ता तथा उसकी पोती को दिखाए गए, जिसमें आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही चमार सिंह यादव और रामकुमार नायक को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने उनके कब्जे से 14 नग सोने की फोकली, 01 नग सोने का पदक तथा काले मोती लगी हुई सोने की माला जिसकी कीमत लगभग 85,000 रुपये है और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर जप्त किया है।

- Advertisement -
Latest News

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कनकेश्वर धाम, कोरबा कांवरिया संघ के महाभंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब

सावन के प्रत्येक सोमवार हजारों शिवभक्तों की सेवा, भक्ति और समर्पण का बना अनुपम संगमकोरबा। सावन मास की पावन...

More Articles Like This