सैकड़ो ग्रामीणों ने जिला पंचायत के पूर्व् उपाध्यक्ष अजय जायसवाल के नेतृत्व में महाप्रबंधक कार्यालय गेवरा के दोनों गेट में तालाबंदी की

Must Read

कोरबा। SECL गेवरा मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय में विस्थापित ग्राम भिलाई बाजार, उमेंदीभाठा, मुड़ियानार, सलोरा, पंडरिपानी, नावापारा, रलिया, केसला, बरभाटा के बेरोजगार युवकों द्वारा ठेका श्रमिक रोजगार प्रबंधन को कई बार पत्राचार किया जा चुका है।

प्रबंधन द्वारा किसी को रोजगार प्रदान नहीं किया गया वहीं बाहरी लोगो को रोजगार दिया जा रहा है। प्रबंधन के इसी वादाखिलाफ़ी के सम्बन्ध में। सैकड़ो ग्रामीण जिला पंचायत के पूर्व् उपाध्यक्ष अजय जायसवाल के नेतृत्व में आज सुबह 9 बजे से महाप्रबंधक कार्यालय गेवरा के दोनों गेट में तालाबंदी कर प्रदर्शन पर बैठ गए हैं।

धरना पर बैठे सैकड़ो ग्रामीणों में प्रबंधन के खिलाफ काफ़ी आक्रोश है। समझौता हेतु प्रबंधन के अधिकारी द्वारा समझाईश दिया गया परन्तु सक्षम अधिकारी नहीं होने की वजह से ग्रामीणों द्वारा बात करने से इनकार कर दिया गया। किसी भी कर्मचारी को अंदर जाने नहीं दिया गया। पहली बार ऐसा हुआ है की एक भी कर्मचारी अंदर नहीं जा सका है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में नशामुक्ति अभियान पर बड़ा एक्शन…! कलेक्टर ने समाज कल्याण उप संचालक को थमाया नोटिस…कलेक्टर ने मांगा जवाब

कोरबा, 06 अगस्त। कोरबा जिले में चल रहे नशामुक्ति अभियान में लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सख्त...

More Articles Like This