कोरबा। समृद्धि एजुकेशन एंड वेलफेयर एसोसिएशन, तालाब सेवा समिति, कोसाबाड़ी मंडल एवं वार्डवासियों के संयुक्त तत्वावधान में 2 अप्रैल 2026 को पोड़ीबहार सरोवर में जल संरक्षण एवं तालाब स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सरोवर की साफ-सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर कार्यक्रम को धार्मिक और सांस्कृतिक रूप देते हुए हनुमान जी का पाठ, संध्या महाआरती, भव्य आतिशबाजी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को स्वच्छता एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। आयोजकों ने जल स्रोतों को सुरक्षित रखने और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर श्री जोगेश लांबा, पूर्व अध्यक्ष एपेक्स बैंक छत्तीसगढ़ श्री देवेन्द्र पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अशोक चावलानी, जिला कोषाध्यक्ष श्री अजय पाण्डेय, श्री मुकेश अखलखा, पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं MIC सदस्य श्री हितानंद अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसके अलावा श्री लक्ष्मण श्रीवास, श्री चंद्रकली जायसवाल, श्री राकेश वर्मा, डॉ. विजय राठौर, डॉ. अंजना सिंह, श्री प्रकाश अग्रवाल, श्री मिलाप राम बरेठ, श्री पुनि राम साहू, श्री अनिल वस्त्रकार, श्री श्रीधर द्विवेदी, श्री अर्जुन गुप्ता, श्रीमती हार बाई यादव, श्री अयोध्या प्रसाद सोनी, श्री सौरभ दुबे, श्री अमित पटेल, श्री गोविंद साहू, श्री गोपलाल राठिया, श्री करण राजपाल, श्री छन्नू सिंह ठाकुर, श्री अनिल मिश्रा, श्री आशीष सूर्यवंशी, श्री धनसाय साहू, श्रीमती चंचला राठौर, श्रीमती राखी तिवारी, श्रीमती केया सेन, श्रीमती मधु मिश्रा, श्रीमती सुनीता वस्त्रकर, श्रीमती धनकुमारी वैष्णव, श्रीमती सपना झा, श्री रवि सोन, श्री मनीष जायसवाल, श्री परविंदर सिंह, श्री राहुल शर्मा, श्री जुगल पालीवाल, श्री मुन्ना साहू, श्री निहाल सोनी, श्री बसंत बैरागी, श्री बद्री वस्त्रकर, श्री शिव जायसवाल, श्री मदन गोपाल साहू, श्री केशव सिंह, श्री जय राठौर, श्री एफ.आर. देवांगन, श्री बीपी साहू, श्री संतोष सिंह सोनू, श्री श्याम यादव, श्री विवेक राजवाड़े, श्री हेमंत चंद्रा, श्री बिहारी रजक, श्री वैष्णव, सर सत्यम सिंह एवं कृष्णा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था, सामाजिक जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायक उदाहरण















