पानी जिंदगानी-धान के अलावा दलहन-तिलहन व सब्जी की करें खेती- कृषि मंत्री रामविचार नेताम

Must Read

अंबिकापुर, 09 अप्रैल 2026/ जिले के लुंड्रा विकासखंड मुख्यालय में आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों से मुलाकात की और करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी।

कृषि मंत्री  रामविचार नेताम ने किसानों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया पानी की किल्लत से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि ‘पानी जिंदगानी है।’ ऐसे में किसानों को धान की बजाय दलहन, तिलहन, सब्जी एवं फल-फूल की खेती करनी चाहिए, ताकि पानी की समस्या कम हो और अन्य फसलों का उत्पादन भी बढ़ सके।

श्री नेताम ने कहा कि किसानों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, इसलिए उन्हें नई एवं आधुनिक खेती की तकनीकों को अवश्य अपनाना चाहिए।

लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि लुंड्रा विकासखंड आधुनिक खेती के क्षेत्र में एक नई पहचान बना रहा है। यहां के किसानों ने न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल तक अपनी सब्जियों की पहुंच बनाई है, जिससे किसानों को अच्छा आर्थिक लाभ मिल रहा है।

- Advertisement -
Latest News

फर्जी पुलिसकर्मियों ने रेड का भय दिखाकर की साढ़े चार लाख की ठगी , सोने की चेन व ब्रेसलेट की जगह थमाया नकली सोने...

कोरबा। शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले निहारिका मार्ग में बाइक सवार चार बदमाशों ने महज तीन मिनट...

More Articles Like This