नाबालिग की शिकायत पर व्यापारी के खिलाफ POCSO में FIR, कोरबा पुलिस ने शुरू की जांच…..

Must Read

कोरबा।  शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी की शिकायत के बाद शहर के ही एक व्यापारी के खिलाफ POCSO एक्ट और BNS की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। किशोरी ने व्यापारी पर उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी थाने पहुंची और घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर देर शाम पुलिस ने व्यापारी चेतन दास चौधरी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया।

शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की पुष्टि करते हुए कोरबा CSP प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि नाबालिग की शिकायत पर POCSO एक्ट और BNS की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के साथ घटना से जुड़े साक्ष्य और संबंधित लोगों के बयान जुटा रही है।

FIR दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी व्यापारी से पूछताछ की तैयारी में जुटी है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी

- Advertisement -
Latest News

फर्जी पुलिसकर्मियों ने रेड का भय दिखाकर की साढ़े चार लाख की ठगी , सोने की चेन व ब्रेसलेट की जगह थमाया नकली सोने...

कोरबा। शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले निहारिका मार्ग में बाइक सवार चार बदमाशों ने महज तीन मिनट...

More Articles Like This