अस्पताल में धमाका: ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

Must Read

कोरबा, 03 मई। शहर के एक निजी चाइल्ड केयर अस्पताल में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ऑक्सीजन सिलेंडर में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके के साथ ही आग भी लग गई, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में 19 बच्चे भर्ती थे

जानकारी के मुताबिक, यह विस्फोट अस्पताल के ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम से जुड़े सिलेंडर में हुआ। धमाके की आवाज सुनते ही अस्पताल स्टाफ और मरीजों के परिजनों में दहशत फैल गई। जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहीं बच्चों को ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जाता है, जिससे स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी।
हालांकि, अस्पताल कर्मियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर जल्द काबू पा लिया गया। फायर सेफ्टी के प्राथमिक उपाय अपनाते हुए आग को फैलने से रोक दिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इसने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा मानकों के सख्ती से पालन और उपकरणों की नियमित जांच की मांग की है।
फिलहाल, हादसे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या लापरवाही को वजह माना जा रहा है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा सकती है।

- Advertisement -
Latest News

29 अगस्त को कोरबा में सजेगा प्रदेश स्तरीय भोजली महोत्सव, लोक संस्कृति और परंपरा का दिखेगा भव्य संगम

कोरबा। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और आस्था को समर्पित प्रदेश स्तरीय भोजली महोत्सव 2026 का आयोजन 29 अगस्त को...

More Articles Like This