सीबीएसई 12वीं परीक्षा में मेहुल गुप्ता ने पूरे जिले में किया टॉप, 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया मान

Must Read

कोरबा। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में डीपीएस बालको के छात्र मेहुल गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे जिले में टॉप किया है। इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

मेहुल गुप्ता, देकॉन डेटा सर्विस के संचालक श्री प्रेम प्रकाश गुप्ता के सुपुत्र हैं। मेहुल ने अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के दम पर यह सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

मेहुल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और नियमित पढ़ाई को दिया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

- Advertisement -
Latest News

🟥🟨🟩🚨 कोरबा से बड़ी खबर,🚧 सोनालिया फाटक अंडरब्रिज का सपना अब होगा साकार! 🚧🚧 देखिए विडिओ

🔴 मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रयासों से निर्माण की तैयारियां तेज🟢 मौके पर पहुंची JCB और मजदूरों की टीम🔵...

More Articles Like This