श्रीनगर, १7 मई ।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद उमर सरकार में परिवहन मंत्री सतीश शर्मा ने ईंधन बचत को बढ़ावा देने के लिए श्रीनगर के गुपकार रोड पर आधिकारिक वाहन के बजाय पारंपरिक घोड़ा-गाड़ी (तांगा) की सवारी की। मंत्री सतीश ने कहा कि इस सवारी का उद्देश्य ईंधन बचाने के अभियान को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना और पारंपरिक पर्यटन को बढ़ावा देना है। महाराजा हरि सिंह की पौत्रवधु कुंवरानी रितु सिंह भी मंत्री के साथ तांगे पर सवार थीं। तांगे की सवारी के दौरान मंत्री ने वीडियो बनाते हुए कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की सादगी से की गई अपील के प्रति एक छोटा या कदम है। उन्होंने कहा, जय हिंद, जय माता दी। पेट्रोल और डीजल बचाइए, प्रकृति का आनंद लीजिए और प्रदूषण से बचिए। हर जगह कारों का इस्तेमाल करने के बजाय लोगों को किफायती और पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों पर विचार करना चाहिए।
मंत्री ने कहा कि तांगे की सवारी कश्मीर की सांस्कृतिक विरासत और गर्मियों में पर्यटन की संभावनाओं को भी दर्शाती है। मंत्री के साथ तांगे पर सवार कुंवरानी रितु सिंह ने इस अनुभव को भावुक कर देने वाला बताते हुए कहा कि इस पहल का पर्यावरणीय और सांस्कृतिक दोनों महत्व है। उन्होंने कहा, आज हमने पेट्रोल, डीजल और गैस बचाने के संदेश का समर्थन करने के लिए अपने वाहन पीछे छोड़ दिए हैं। यह कश्मीर की पुरानी परंपराओं से दोबारा जुडऩे, सतत पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यावरण की रक्षा करने का भी एक तरीका है।
पीएम मोदी की अपील का दिखा असर, सरकारी गाड़ी छोड़ तांगे पर सवार हुए उमर सरकार के परिवहन मंत्री सतीश शर्मा
Must Read
- Advertisement -















