कोरबा। डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थिएटर मैदान परिसर, घंटाघर कोरबा में 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा भव्य रामलीला एवं दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आगामी दशहरा उत्सव की तैयारियों, आवश्यक व्यवस्थाओं और कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी दशहरा उत्सव को भव्यता, उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।
रामलीला के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों और सत्य की विजय का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही कोरबा की सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, आयुक्त श्री आशुतोष पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, सभापति श्री नूतन ठाकुर, श्री देवेंद्र पांडेय, एमआईसी सदस्य श्री अशोक चावलानी, श्री नरेंद्र देवांगन, श्रीमती वैशाली रत्नपारखी सहित अनेक पार्षद, एल्डरमैन, भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा आवश्यक तैयारियों पर समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।
जय श्रीराम 🚩
JB News Korba | मनीष जायसवाल
वीडियो को अंत तक देखें।
Subscribe करें • Like करें • Comment करें • Share करें।

















